शिक्षक की बहु और किसान पिता की बेटी दर्शना बनी महिला आरक्षक

0

 


पहली बार ग्राम की बहु के आरक्षक मे चयन से ग्रामीणो मे हर्ष

जामली।राहुल बैरागी

पेटलावद विकासखंड के ग्राम पंचायत काजबी के सिंहदेवी मातापाडा के निनामा परिवार मे खुशियो का माहौल है।वजह भी खास है पहली बार परिवार की बहु पुलिस विभाग मे आरक्षक बनी है।यही नही बल्कि ग्राम मे भी पहली बार कोई बहु बेटी पुलिस विभाग मे अपनी सेवांए देगी।

दरअसल सोमवार को ग्राम मातापाडा के शिक्षक मोहन निनामा की बहु दर्शना पति विजय निनामा म प्र पुलिस की आरक्षक भर्ती मे उत्तीर्ण होकर अपने कार्यस्थल को रवाना हुई।इस दौरान परिवार और ग्राम मे खुशियो का माहौल है।शिक्षक मोहन निनामा ने बताया कि ग्राम सिंगदेवी मातापाडा के अलावा संपुर्ण पंचायत मे यह पहली बार है कि कोई बहु आरक्षक बनी है।हमारी सदैव शुरु से ही यह इच्छा थी कि हमारी बहु पुलिस विभाग मे देश सेवा करे।बहुंए अब घुंघट मे छिपकर नही रहकर बल्कि देश सेवा मे आगे आए।वही दर्शना के पिता कैलाश मुणिया खेती किसानी करते है।वे स्वयं कृषक होकर अपने बच्चो को उच्च शिक्षा की प्रेरणा देते रहे।उन्होने कहा बेटियां को उच्च शिक्षीत होकर विभीन्न माध्यमो से देश सेवा करे।पढ लिखकर स्वयं के बलबुते पर आगे आए।

वही दर्शना ने बताया कि 2021 में पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु फार्म डाला था।माता-पिता और परिजनों से सदैव देश सेवा का मार्गदर्शन मिला।स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन हुआ।दर्शना की रतलाम जिले में पोस्टिंग हुई।इस दौरान परिजनों ने अपनी बहू का माला पहना कर स्वागत किया।दर्शना के परिजन रामचंद्र निनामा,गटु निनामा,अंबाराम निनामा,देवीलाल निनामा,दिनेश निनामा, ग्रामसेवक रमेश निनामा ,रादु निनामा समेत परिजनो ने हर्ष व्यक्त किया।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)