रायपुरिया। पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पांच पिपला में एक बाइक सवार व्यक्ति की पुलिया से नीचे गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुरजी पिता हेमा डामर निवासी संदला तहसील सरदारपुर अपने परिवार में ग्राम पांचपीपला आया था, इस दौरान रास्ते में पुलिया पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह बाइक सहित पुलिया से नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया पहुंचे एवं मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

