पेटलावद क्षेत्र के उद्योगपतियों व्यापारियों की एक कार्यशाला जनपद पंचायत पेटलावद में कार्यशाला का आयोजन

0


झाबुआ।  नवीन उद्योगों की स्थापना हेतू 13 दिसंबर 2022 को दोपहर 2 बजे पेटलावद क्षेत्र के उद्योगपतियों व्यापारियों की एक कार्यशाला जनपद पंचायत पेटलावद में कार्यशाला का आयोजन किया गया है । कार्यशाला में नवीन उद्योग स्थापना के इच्छुक उद्यमियों का पंजीयन किया जा कर उन्हें भुमि आवंटन हेतू कलस्टर विकास योजना के नियम प्रक्रिया तथा उद्योग स्थापना पश्चात शासन से दी जानेवाली सुविधाओं का विस्तार से बताया जावेगा । क्षेत्र के उद्योगपति / व्यापारी / मण्डी व्यापारी कार्यशाला में उपस्थित होकर अपने उद्योग का पंजीयन निःशुल्क करायें।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)