पेटलावद।
क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और उत्तर भारत मे हो रही बर्फबारी से रात का तापमान 8 से 9 डिग्री पर पँहुच रहा है। इस शीत लहर की वजह से लोग शाम होते ही अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है तो वही बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन ने अलाव जलाने के निर्देश जारी किए है।
प्रशासन के आदेशानुसार नगर परिषद पेटलावद के कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय व प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाया गया। जिससे कि इस वर्ष पड़ रही भीषण ठंड में आमजन को थोड़ी राहत मिले।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, सीएमओ आशा भंडारी ने बताया कि ठंड से आमजन को राहत मिले इसलिए नगर परिषद ने अलाव की व्यवस्था की है। जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

