-टीआई,तहसीलदार, सीएमओ अमले के साथ निकले सड़क पर
ललित जैन। राणापुर
पुलिस प्रशासन, नगर परिषद एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार को राणापुर नगर के प्रमुख मार्गो से व्यापारियों द्वारा अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार सुखबीर डावर टीआई संजय रावत सीएमओ कमलेश गोले के मार्गदर्शन में व्यापारियों को समझाइश देते हुए अपना सामान सड़क किनारे से हटाने की अपील करते हुए सामान को हटाया गया ।
11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान की औपचारिक शुरुआत बुधवार को पुलिस थाना प्रांगण में टीआई संजय रावत ,तहसीलदार सुखबीर डाबर,सी एम ओ कमलेश गोले , पत्रकार कमलेश नाहर करते हुए उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों से संयम के साथ निवेदन करते हुए अतिक्रमण हटवावे । प्रथम बार निवेदन करे फिर भी ना माने तो जप्ति करे । टिआई रावत ने सभी स्टाफ और मीडिया को स्वच्छता अभियान के टी शर्ट और केप वितरित किए । पुलिस थाना चौराहे से प्रारंभ हुई अतिक्रमण हटाओ मुहिम पुराना अस्पताल झाबुआ नाका एमजी रोड बौहरा बाजार सुभाष मार्ग एवं चंद्रशेखर आजाद मार्ग के समस्त व्यापारियों को हिदायत एवं निवेदन करते हुए दोपहर को समाप्त हुई । अनेक जगह हल्की नोक झोंक के साथ सभी व्यापारियों अपने अतिक्रमण हटा लिए । टीआई संजय रावत ने बताया कि अभियान अवनरत जारी रहेगा । और आज जो स्थिति है वैसे ही प्रतिदिन देखी जावेगी ।

