निर्मल व्यास तहसील पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

0

 


पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
पत्रकार संघ का नववर्ष मिलन समारोह रूपगढ़ मार्ग पर हनुमानजी मंदिर प्रांगण पर आयोजित किया गया।
 जिसमें तहसील क्षेत्र के पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों के सगठनात्मक कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय भटेवरा, संरक्षक हरिशंकर पंवार, तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज जानी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार पत्रकार गण उपस्थित थे।
 इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज जानी द्वारा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष तथा संरक्षक की सहमति से पेटलावद तहसील पत्रकार संघ के *कार्यकारी* अध्यक्ष के रूप में निर्मल व्यास को मनोनीत किया।
 इस मौके पर पेटलावद नगर की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को हारफूल पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया। आभार पत्रकार संघ के नगर अध्यक्ष जितेश विश्कर्मा ने माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)