पेटलावद।
श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ के उपकेंद्र श्रीरामशरणम् सेमरोड़ (बोलासा) में अमृतवाणी संकीर्तन प्रवचन एवं नाम दीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।
दीक्षा प्रभारी विनोद गेहलोत ने बताया आयोजन ब्रह्मविद स्वामी सत्यानंद जी महाराज ब्रह्मलीन पूज्य प्रेम जी महाराज एवं ब्रह्मलीन पूज्य डॉ विश्वामित्र जी महाराज की कृपा से किया गया।
इस आयोजन में राम नाम की दीक्षा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें 1786 पुरुष एवं 1530 महिलाओं सहित कुल 3316 लोगों ने राम नाम की दीक्षा ली।
भेदभाव नही कोई-
-------------------
श्री गेहलोत ने बताया कि इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें अनुशासन का पालन समय बद्धता आडंबर विहीनता के साथ ऊंच नीच जात पात अमीर गरीब छोटे-बड़े आदि का कोई भेदभाव नहीं होता। इसके साथ ही कोई भेंट चढ़ावा दान दक्षिणा नहीं होती।
श्री गेहलोत ने कहा कि नाम योग की साधना के साथ भक्ति और कर्मों की प्रधानता रहती है इसीलिए इस आयोजन में हजारों लोग शामिल होते हैं।

