बेटियां बोझ नहीं वरदान:सुनीता अजनार

0

 


ललित जैन। 
राणापुर। बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं, इसलिए वर्ष 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ की थी। मेरी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। हम जैसा सोचते और करते हैं, वैसा बन जाते हैं। 
उक्त बातें लाड़ली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन कुंदनपुर मंडल के ग्राम समोइ में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मीयो को प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अजनार, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल,जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सोलंकी ने कही। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के मन में कल्पना थी की मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म ले, तो वह लखपति होनी चाहिए। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता अंजनार ने कहा कि आज लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में लड़कों को बराबर टक्कर दे रही है। लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बड़ा लक्ष्य तय करना ।आत्मविश्वास से भरा रहना। मंडल अध्यक्ष  भारत मेड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। भगवान से प्रार्थना हैं कि बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आवे । 
गोविंद अजनार ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 बताया। अंतर्गत लाड़लियों को उच्च शिक्षा केलिए प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र बांटे जा रहे हैं।  मानसिंह हटीला,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमिला हटीला कविता मसानिया जोगनी परमार हिंदू मसानिया बालू भूरिया लालू उपसरपंच ,सरपंच रेला सकरू हटीला ने भी आयोजन को संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)