पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75 वीं पुण्यतिथि के मौके पर क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मैडा ने गांधी चैक स्थित गांधी प्रतिमा पर पहंुच कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्वांजलि अर्पित की। इसके साथ ही विधायक श्री मैडा ने अपने निवास पर भी गांधी जी की 75 वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी गई। यहां विधायक मैडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के बताये मार्ग पर चलना है। और देश के विकास में सहयोग करना है। अहिंसा का मार्ग अपना कर हम कोई भी जंग जीत सकते है। गांधीजी ने हमेशा सच का साथ दिया और साहस के साथ देश की आजादी की लडाई शांति पूर्ण और अंहिसा के तरीके से लडी और आजादी दिलाई। आज उन्हें हम नमन करते है। विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश मुथा, हनुमंत सिंह डाबडी,जीवन ठाकुर, नाना गोयल,मांगीलाल काग, गोपाल पडियार, विनोद चैधरी, पिंटू भाई सरपंच, अनिल भाई सरपंच, मन्ना हामड, भरत मुलेवा, गोपाल भाई, गोवर्धन, अनिल सिनम, देवेश, अमरसिंह डामोर, पप्पू पडियार, उत्तम परमार, चंदू राठौड, अर्चना सोलंकी,शुभम, विक्रम चावड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


