पेटलावद की अदिति रशिया के शासकीय कालेज में करेंगी एमबीबीएस की पढ़ाई

0

 


पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

पेटलावद में रहने वाली अदिति सुरेश प्रजापति का चयन रशिया के शासकीय एमबीबीएस कॉलेज के लिए हुआ है। इसके लिए अदिति ने ऑनलाइन परीक्षा पास की थी।

अदिति के पिता सुरेश प्रजापति ने बताया कि अदिति ने इंदौर में नीट की परीक्षा की तैयारी करते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन एग्जाम में भाग लिया था। जिसमें उसे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। चयन होने के पश्चात अब अदिति रिपब्लिक ऑफ बश्कोरोस्तान रशिया के उफा शहर में स्थित शासकीय यूनिवर्सिटी बशकीर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेगी। यह 6 वर्षीय कोर्स एमबीबीएस का है जिसमे एडमिशन हुआ है।

अदिति की प्रारंभिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद में हुई है। प्रारंभ से पेटलावद के विद्यालय में ही अदिति अध्ययनरत रही। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रोग्रेसिव विद्यालय के संचालक अनिल शर्मा के प्रोत्साहन से नीट की कोचिंग इंदौर संस्थान से की।  वहीं पर रहते हुए रशिया यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई ऑनलाइन एग्जाम में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वह विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए चयनित हुई।

अदिति को इंदौर में कोचिंग करते हुए सहपाठी व सीनियर विद्यार्थियों ने गाइड किया। जिससे उसे यह सफलता मिली। अदिति ने बताया माता पिता सुरेश उषा प्रजापति का सपना था मैं डॉक्टर बनू। इसके लिए मैं अपना संपूर्ण प्रयास करूंगी और डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद अपने क्षेत्र में सेवा का कार्य करूं यही मेरा मुख्य रूप से उद्देश्य रहेगा। इसके साथ ही दादा-दादी नंदलाल गीता प्रजापति, मामा डॉक्टर सुरेश अनीता प्रजापति व यूएसए में सॉफ्टवेयर इंजीनियर चाचा राकेश पुष्पा प्रजापति से इन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। जिससे आज यह पढ़ाई के लिए भारत से रशिया तक पहुंच पाई है। अदिति अपनी पढ़ाई के लिए दिल्ली से राशिया पहुंच चुकी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)