प्रदीपसिंह तारखेड़ी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

0

 


झाबुआ। क्षेत्र के युवा और कर्मठ नेता प्रदीपसिंह तारखेड़ी को रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने पेटलावद विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आप की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने सांसद का आभार माना व इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। प्रदीपसिंह तारखेड़ी ने बताया सांसद ने जो विश्वास जताया है उस पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र की हर जन समस्या को सांसद के माध्यम से प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)