रोड पर मिला व्यक्ति का शव पुलिस जुटी जांच में

0

 


सौरभ पंड्या। कल्याणपुरा
 मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे के आसपास गांव पाडल घाटी के रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
जानकारी के अनुसार मोके से सूचना पर कल्याणपुरा थाना प्रभारी कौशल्या चौहान व 108 एम्बुलेंस से पायलट अजय रजाक व एमटी रविन्द्र पंचाल पहुंचे। जहां से उन्हें कल्याणपुरा शासकिय चिकित्सालय लाया गया। पुलिस को छानबीन कर पता लगा कि व्यक्ति का नाम वेलसिंग पिता रमेश गणावा निवासी नारंदा है।
परिजनों के अनुसार वह अपनी साली के यहां छनपुरा गांव ममेरा कार्यक्रम में गया था। वहाँ से आते समय यह घटना हुई। यह दुर्घटना है या कुछ अन्य कारण से मृत्यु हुई इसकी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)