अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी का गठन श्री चौहान जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

0

 


ओपी मालवीय । पेटलावद

पेटलावद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत जिला  झाबुआ की जिला बैठक गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई। हिंदू रक्षा निधि को लेकर योजना बनाई गई जिसमें संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा की गई, युवाओं को संगठन में जुड़ने को प्रेरित किया गया देश,प्रदेश विरोधी व वामपंथी विधर्मीओ के लिए लड़ना व समाज को हिंदू धर्म को जागृत करना। उपस्थित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मालवा प्रांत के सह संगठन मंत्री संजय यादव ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी का गठन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला झाबुआ कार्यकारी अध्यक्ष महेशकांत चौहान को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री पुष्पराज नरवरिया को नियुक्ति की गई।नव नियुक्ति मैं प्रेमसिंह निनामा,  गणेश वसुनिया, रामचंद्र पाटीदार, सोहनलाल भूरिया, पवन त्रिवेदी,  विनायक वसुनिया, अनसिंग बारिया,  विक्रमसिंह भूरिया, भीमसिंह गामड़, दिनेश भूरिया  एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन को विस्तार करने के लिए जिला कार्यकारी समिति की घोषणा की गई। उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री सोहनलाल भूरिया ने दी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)