विधायक वालसिंह मेड़ा ग्रामीणों के बीच पहुँचकर कर रहे है खटला बैठक

0

 


पेटलावद। 
विधायक वालसिंह मैडा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय है। वह कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर खाटला बैठक व जन संपर्क कर ग्रामीणों को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में अवगत करा रहे है और उन्हें एक मजबूत कडी के रूप में जोडने का प्रयास कर रहे है।इसके साथ ही विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनका उचित निराकरण का आश्वासन दिया।  इसमें काग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता उनका साथ दे रहे है। इसी क्रम विधायक वालसिंह मैडा ने ग्राम पंचायत उन्नई के मातापाडा व ग्राम पंचायत कोदली के पारगी फलियें में ग्रामीणों के साथ बैठ कर चर्चा की ।जिसमें विधायक ने कहा कि हमें कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है और आने वाले चुनावों के लिए अभी से एकजुट हो कर कार्य करना है।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा,सरपंच देवाभाई,विनोद, मन्ना बारिया,विनोद मावी, धुला मावी, मडिया पारगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)