एक नया प्रयास कर लोगो का दिल जीता राणापुर की नई परिषद ने

0

 


हर्षोल्लास से मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

 राणापुर। ललित जैन

शासकीय व निजी संस्थाओं में राष्ट्रध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में हुआ यहां नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने झंडावंदन कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया राष्ट्रगीत व मध्य प्रदेश गान छात्राओं ने प्रस्तुत किया । तहसील कार्यालय पर तहसीलदार सुखदेव डावर ने झंडा वंदन किया । जनपद पंचायत पर अध्यक्ष निर्मला भानु भुरिया ने झंडावंदन किया। थाने पर टीआई संजय रावत ने झंडा वंदन किया । शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिती अध्यक्ष गोविंद अजनार ने झंडा फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ जीएस चौहान ने झंडा फहराया। सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य खुजेमा अली शासकीय कन्या उमावि में प्रभारी प्राचार्य डीएस बघेल ने झंडा वंदन किया । अंकुरम अकैडमी में प्राचार्य रुचिका शाह ने,गोल्डन फ्यूचर,श्री राज राजेंद्र स्कूल,सरस्वती ज्ञान मंदिर,शिशु मंदिर,सहित समस्त शासकीय अर्ध शासकीय विद्यालयों एवम संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने झंडा वंदन किया । 



नगर परिषद के कार्यकाल का पहला राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।  नई परिषद ने नवाचार करते हुए इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का स्थल बदल दिया ,कार्यक्रम स्थल पर गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों के बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई । साथी छात्र-छात्राओं को अलग-अलग बैठने व उनके लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियों के लिए विशालकाय मंच भी बनाया, । नप अध्यक्ष दीपमाला नलवाया के इस नवाचार की पूरे नगर में जोरदार सराहना की जा रही है.। दशहरा मैदान पर आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नप उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी,भाजपा के जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर सेठिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष कीर्तिश राठौर,दिलीप नलवाया,संचित कटारिया,रामेश्वर नायक,लाला गाहरी,दिनेश राठौड़,समस्त पार्षद गण,पार्षद पति एवम विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी,कर्मचारी मीडिया साथी एवम नागरिक गण उपस्थित थे ।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)