अमरगढ में बैठक कर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
हाथ से हाथ जोडो अभियान देश व प्रदेश के विकास का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से सभी को संगठीत कर देश में कांग्रेस की सरकार बनाना है और राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर करना है। यह अभियान महंगाई के विरूद्व है यह अभियान भ्रष्टाचार के विरूद्व है। उक्त बात विधायक वालसिंह मैडा ने ग्राम पंचायत अमरगढ में सोमवार को हाथ से हाथ जोडो अभियान की बैठक में कही।
जिसमें ग्राम के सैकडो ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक मैडा ने ग्रामीणों से रूबरू हो कर उनकी समस्या भी जानी और अपनी बात भी रखी। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने बताया कि कार्यक्रम में सुरेश मुथा, हनुमंत सिंह डाबडी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेडा, जीवन ठाकुर, पिंटु भाई सरपंच अमरगढ, देवा भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

