बापू के निर्वाण दिवस पर हुई समूह प्रार्थना

0


पेटलावद। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समूह प्रार्थना का आयोजन किया गया।

संपर्क बुनियादी शाला एवं संपर्क संस्था में महात्मा गांधी निर्वाण दिन पर समूह प्रार्थना की गई। जिसमें बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो और राम धुन सर्वधर्म प्रार्थना की गई। जिसमें संस्था के सभी कार्यकर्ता एवं शाला के बच्चे उपस्थित थे।

संस्था के कार्यकर्ता हरिशंकर पंवार ने बापू के कार्य पर अपनी बात रखी। शाला के प्राचार्य श्रीमती प्रक्षाली देसाई ने बापू के संदेश अहिंसा मार्ग पर चलने के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के निर्देशक निलेश देसाई ने बापू के विचारों को कैसे आत्मसात करें, यह बात सभी के सामने रखी।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)