एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

0


पेटलावद। 
नगर के बरवेट मार्ग पर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती और संविधान रचियता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। 
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्राओं और विद्यालय परिवार को विधिक सेवा समिति अध्यक्ष जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार द्वारा एसिड अटैक और महिलाओं के अधिकारों के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। वही न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि पटेरिया अरोरा  द्वारा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट चिराग अरोरा सहित विद्यालय प्राचार्य ओंकारसिंह मैड़ा, विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक गोपालसिंह काग , शिक्षिका गायत्री ईमल्यार , सुश्री आशा ओसारी , दिनेश मैड़ा , अथिति शिक्षिका श्रीमती वर्षा राठौर , प्रमिला पाटीदार, चेतन शर्मा , पुष्पेंद्रसिंह राठौर तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक , शिक्षिकाएं के अलावा कोर्ट के नायक नाजिर रमेशचंद्र बसोड़ , सुनील सिसोदिया के साथ कर्मचारी उपस्थित हुए। संचालन श्रीमती प्रभा इक्का ने किया। आभार विद्यालय प्राचार्य ओंकारसिंह मैड़ा ने माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)