पेटलावद। निर्मल व्यास
माही नहरों का पानी समय पर नहीं मिलने के चलते किसानों में निराशा देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो गेहूं की फसल के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
करडावद क्षेत्र में माही नहरो का पानी विगत 1 सप्ताह पूर्व छोड़ा गया था। परंतु बांद्रा रूंडा एवं केसरपुरा के किसानों को अब तक पानी नहीं मिल पाया है और अब मात्र 5 दिन शेष बचे हैं ऐसे में किसानों को अपनी गेहूं की फसल को बचाने के लिए दिन रात नहरो पर ही बीत रही है। पानी के इंतजार में किसान खेतों ही रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं।
किसान कालू पिता मंगलिया हीरालाल, मुकेश नाथू ,गलियां आदि ने बताया कि हमारे क्षेत्र में माही नहरो का पानी काफी कम मात्रा में आ रहा है। जिसके चलते हमें दिन-रात मशक्कत करना पड़ रही है। उसके बावजूद भी पानी हमें नहीं मिल पा रहा है उन्होंने माही परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी से मांग की है कि हमें नहरों का पानी शीघ्र दिया जाए ताकि हम अपनी गेहूं की फसल को बचा सके।
साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कमांड एरिया के बाहर माही नहरो का पानी जा रहा है। उसे भी शीघ्र रोका जाए ताकि हमें समय पर पानी मिल सके।

