सड़क किनारे अचेत अवस्था में मॉडल स्कूल की छात्रा मिली, मानवता का परिचय देते हुए वाहन चालक पवन अटकान एवं महेश राठौड़ ने पहुंचाया चिकित्सालय

0

 


पेटलावद। निर्मल व्यास
शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे शासकीय महाविद्यालय से आगे मॉडल स्कूल की एक छात्रा पेटलावद-करडावद के बीच बेहोशी की हालत में रोड के किनारे मिली इस दौरान वहां से गुजर रहे नगर परिषद के पवन अटकान एवं महेश राठौर द्वारा तुरंत 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस को बुलवा कर इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुँचाया। जहां छात्रा का  इलाज किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस थाना पेटलावद को भी दी गई समाचार लिखे जाने तक छात्रा सही ढंग से बोल नहीं पा रही थी मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी चिकित्सालय पहुंचे। इस छात्रा समीप के ही गांव की बताई जा रही है।  
बीएमओ एमएल चौपड़ा ने बताया कि, लड़की को अचेत अवस्था में लाया गया था संभवत मामला कीटनाशक का लग रहा हैं।
थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल में बताया कि, सूचना मिलने पर पुलिस चिकित्सालय पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल छात्रा बोलने की स्थिति में नही है बयान लेकर आगे कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)