जिला पुलिस अधीक्षक जैन पहुंचे पेटलावद, अधिकारियों को जारी किए निर्देश

0


 घुघरी। प्रवीण बसेर

रतलाम झाबुआ रोड से 1 किलोमीटर अन्तर माही नदी जुलवानिया स्टॉप डेम पर बोरी में सिर कटा शव करवड पुलिस ने प्राप्त किया। शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक अगम जेन यहां पहुँचे ओर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

 प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे सिंचाई कर रहे ग्रामीणों द्वारा खून से  सनी बोरी देखी गई। जिसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि द्वारा करवड चौकी पर दी गई। करवड पुलिस बल द्वारा मौके पर बोरी को खोला गया। जिसमें सर कटी लाश थी। एसडीओपी सोनू डावर व थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना द्वारा बोरी  को पेटलावद सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बोरे को खोला गया बोरे में पुरुष की लाश जिसमें दोनों हाथ कटे हुए वही बोरे से सिर गायब है। आरोपी ने इतनी बेरहमी से हत्या की कि देखने वालों की रोंगटे खड़े हो गए। मृत की उम्र 20 से 40 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 3 से 4 दिन पूर्व हत्या को अंजाम दिया गया ऐसा प्रतीत हो रहा है। एसडीओपी सोनू डावर व थाना प्रभारी राजु सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमार्टम इंदौर में किया जाएगा आसपास के थानों लापताओ की  जांच की जा रही है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)