विधायक मैडा ने मंदिरों के लिए 1-1लाख रूपये दिए

0

 



 -25 केवी की डीपी लगवाने की घोषणा की

 पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

मै अपनी विधानसभा के हर गांव और हर व्यक्ति के लिए हर समय तैयार हूॅ। कोई भी काम हो आप आवाज दिजिये हम वह काम करवाएगें। आप लोगों की मांग पर आज मै हनुमानजी मंदिर पर चबुतरा निर्माण और तेजाजी मंदिर के निर्माण के लिए 1-1 लाख रूपये की घोषणा करता हूॅ। यह राशि विधायक निधि से प्रदान की जाएगी। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेडा ने शनिवार को ग्राम पंचायत काजबी के ग्राम पन्नास में हाथ से हाथ जोडा अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक में कहीं।
ग्रामीणों ने गर्म जोशी के साथ विधायक का स्वागत किया। 


हर समस्या का होगा हल-

उन्होंने कहा कि आप की जो भी समस्या है उसका निराकरण किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने बीजली की डीपी की समस्या से विधायक को अवगत करवाया जिस पर विधायक ने 25 केवी की डीपी लगवाने का आश्वासन दिया। 
विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने बताया कि इस मौके पर ग्रामीणों ने चर्चा में विधायक मैडा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की व ग्रामीणों से अपील की है कि वे एक बार पुनः कांग्रेस का हाथ मजबूत करे और हमारे इस अभियान को सफल बनाए। 
इस मौके पर रायपुरिया पूर्व सरपंच सुखराम मैडा, काजबी सरपंच बापू मेडा, कांतु मैडा, गोबरिया गरवाल, भरत भूरिया, अमृत मैडा, संतोष सोलंकी, अमरसिंह डामोर, सुखराम मुणिया,शांतु मैडा, अमरसिंह गरवाल, मुकेश गामड, कैलाश भूरिया,रामा गामड, राजु गरवाल, पप्पू गामड, राकेश गामड, जितेंद्र मैडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)