-श्री डावर को मेवा और फलों से तोला, भाजपा शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद
ऋषि शुक्ला। चंद्रशेखर आजाद नगर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक माधौसिंह डावर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में चारों ओर उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री डावर के भोपाल से पदभार ग्रहण कर वापस लौटने पर नगर वासियों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री और भाजपा को नगर वासियों ने साधुवाद ज्ञापित किया।
वन मंडल निगम के अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को नगरवासियों ने भव्य जुलूस निकाला। बेरियर नाके से शुरू हुए जुलूस में करीब दर्जन भर स्थानों पर विभिन्न समाज के लोगो ने मंच बना कर श्री डावर का स्वागत किया। सोनी मोहल्ले में नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा ने श्री डावर को फलों से तोला तो मुस्लिम समाज ने श्री डावर के वजन बराबर काजू- बादाम तोल कर बाटे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला मित्र मंडली ने मंच बना कर डावर का स्वागत किया और उन्हें विशाल तराजू से तोला। नए बाजार में जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, पार्षद अभिजीत डावर एवं वाणी समाज ने अध्यक्ष बाबूलाल जी वाणी की अगुवाई में मंच बना डावर का तिलक किया ओर माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
आजाद मैदान में सभा को संबोधित करने से पूर्व श्री डावर ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की तत्पश्चात् उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन किया।
बेरियर नाके से शुरू हुए जुलूस में श्री डावर का जगह जगह नगर की जनता ने इतना भव्य स्वागत किया कि 2 घण्टे की रूप रेखा से बनाया गए जुलूस को 4 घण्टे से भी अधिक समय नगर के विभिन्न मार्गों में लगा। जुलुस में नगर की जनता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता भी मौजुद रही जिन्होने ढोल मांदल के साथ श्री डावर का अभिनंदन किया । इसके बाद आजाद मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जहाँ विशाल जन समूह को डावर ने सम्बोधित करते हुए आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजुद -
ठस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, भाजपा मंडल महामंत्री हुजेफा असद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन, अभिजीत डावर, नरेन्द्र परमार, निर्मल जायसवाल सहित विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, सरपंचगण, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


