लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी का गठन..

0

 लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी का गठन..


अध्यक्ष यश रामावत तो सचिव होंगे पंकज जे.पटवा



उक्त महत्वपूर्ण बैठक में लायंस सदस्यों ने नवीन अध्यक्ष को विस्तार कार्यकारिणी गठित करने के लिए किया अधिकृत

पेटलावद।तन्मय चतुर्वेदी

 पीड़ित मानवता सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की एक महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में सर्वसम्मति से लायन यश रामावत को 2023-24 हेतु लायन्स क्लब का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर सचिव पद का दायित्व लायन पंकज जे.पटवा को दिया गया।

कोषाध्यक्ष के रूप में हरिओम पाटीदार तो प्रथम उपाध्यक्ष हेतु नीलेश भट्ट को चुना गया। 

इस गरिमामय अवसर पर नवनियुक्त ला.अध्यक्ष यश रामावत ने बताया कि पीड़ित मानवता में लगे क्लब को आज लगभग 27 वर्ष हो गए है। सेवाकार्य में हमेशा अग्रसर लायंस  क्लब सेंट्रल आगे भी सभी के सहयोग से अपने उक्त कार्यो को सतत रूप से आगे भी करती रहेगी।इस अवसर पर लायंस क्लब सेंट्रल के नवीन सचिव पंकज जे.पटवा ने सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब सेंट्रल आज पीड़ित मानव सेवा व अन्य सेवा गतिविधियों में जिस तरह से अपनी भूमिका निभा रहा है वह अकल्पनीय है।आज लायंस क्लब ने देश ही नही विदेशों में भी सेवा के माध्यम से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।  

उक्त बैठक में क्लब के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे।उक्त बैठक में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा भी हुई व रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्लब के समस्त सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी व आगामी सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा नवीन अध्यक्ष को विस्तार कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)