हेमंत भट्ट संयोजक तो जितेंद्र राठौड सहसंयोजक मनोनीत -गांव चलो अभियान की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

0

 



राजेश काॅसवा। टुडे रिपोर्टर
 झकनावदा। केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं महिला बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की अनुशंसा पर गांव चलो अभियान के तहत झाबुआ जिले के 19 मंडलों के संयोजक व सहसंयोजक की सूची जारी की गई। इसके साथ ही समस्त मंडलों में होने वाली बैठकों की तिथि भी तय की गई। गांव चलो अभियान के तहत हेमंत भट्ट को संयोजक मनोनीत किया गया। तो वही जितेंद्र राठौड को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। इस पर हेमंत भट्ट व जितेंद्र राठौड को कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की। संयोजक व सहसंयोजक ने अपनी जवाबदारी का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करने की बात कही।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)