गणेश आर पोरवाल। रानापुर
गत माह 14 नवबर को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण मावी जाती भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाडलवा तहसील रानापुर के साथ 03 अज्ञात बाबा द्वारा जमीन में गढे धन को बताकर निकालने के लिये हवन व पुजा पाठ आदी करने के नाम पर बेईमानीपुर्वक , छल व धोखाधडी करके फरियादी सुनील मावी से 8,00,000 रुपये की ठगी की गई थी । पुलिस ने फरियादी की सुचना पर थाना रानापुर पर अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 420, 34 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपीयो को गिरफ्तार करने एवं ठगी के रुपये बरामद करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये । जिस पर थाना प्रभारी रानापुर निरीक्षक शंकरसिंह रघुवंशी की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे अज्ञात बाबा की तलाश में जुट गई एवं प्रकरण की सुक्ष्मता से जांच कर आरोपी 1. गोलु पुत्र राजु नाथ उम्र 24 साल भाटी निवासी उटावद धार 2. दीपक पुत्र प्रेम नाथ उण्र 28 साल निवासी उटावद जिला धार 3. सनी पुत्र श्याम नाथ (पडीयार ) उम्र 25 साल निवासी संजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से ठगी के 7,00,000 रुपये नगदी बरामद किये गये ।
जप्त माल मश्रुकाः- 700000 रुपये नगद
इस कार्यवाही मे थाना रानापुर प्रभारी निरीक्षक शंकरसिहं रघुवंशी, उप निरीक्षक नरेश ननामा , प्रधान आरक्षक मनोज मीणा, आरक्षक मुकेश, आरक्षक अनिल का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।


