रानापुर। गणेश पोरवाल
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड के लिये निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एवं एसडीओपी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह रघुवंशी की पुलिस टीम लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगी हुई थी। बुधवार को थाना रानापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना पर थाने के सामने कुंदनपुर तिराहा पर एक तुफान वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-17-BH-4135 में अंग्रेजी शराब माउंट 6000 कम्पनी की 90 पेटीयाँ ,कुल 1080 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत करीबन 2,59,200 रुपये की एवं तुफान वाहन की किमत 5,00,000 रुपये कुल मश्रुका 7,59,200 रुपये का आरोपी गन्नु पुत्र रंगसिहं मावी उम्र 22 साल निवासी बडी फाटा थाना आजादनगर जिला अलिराजपुर के कब्जे से विधीवत् जप्त कर गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी गन्नु मावी के विरुध्द थाना रानापुर पर अपराध क्रमांक 66/2024 धारा 34(2)36 आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त मश्रुकाः- 1. एक तुफान वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-17-BH-4135 किमती करीबन 5,00,000 रुपये
2.अंग्रेजी शराब माउंट 6000 कम्पनी की 90 पेटीया जिसमें कुल 1080 बल्क लीटर शराब किमती
259200 रुपये।इस कार्रवाई में थाना रानापुर प्रभारी निरीक्षक शंकरसिहं रघुवंशी के साथ उप निरीक्षक नरेश ननामा , सहायक उप निरीक्षक अरुण गोयल, महिला प्रधान आरक्षक तारा, आरक्षक मुकेश, आरक्षक संजु का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।


