प्रधानमंत्री की तैयारियों का सह संगठन मंत्री ने लिया जायजा - कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

0

 


झाबुआ।टुडे रिपोर्टर

गोपाल पुरा हवाई पट्टी पर भारतीय जनता पार्टी के सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश जी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।



उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झाबुआ जनजाति सम्मेलन में पधारने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। इसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के सहसंगठन मंत्री श्री शिवप्रकाश ने हवाई पट्टी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर चारों जिलों के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने एवं आभार जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने व्यक्त किया। इस अवसर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शिवराम घोष, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सुश्री निर्मला भूरिया, नागरसिह चोहान, सांसद गुमानसिंह डामोर, सांसद गजेन्द्र पटेल, संभागीय संगठन प्रभारी राघवेन्द्र गोतम, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया सहित सैकड़ों जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)