चौपाटी पर पलटा ट्रेक्टर, बड़ा हादसा टला

0


 रानापुर। गणेश आर पोरवाल

 नगर के सबसे व्यस्त चौराहे सुभाष चौपाटी पर शाम पांच बजे के लगभग एक ट्रैक्टर कडप भरकर जा रहा था ।तभी वह संतुलन बिगड़ने से ट्राली पलटी खा गई । ट्राली पलटी खाने के समय चौराहे पर कोई नहीं था ।नहीं तो बड़ा हादसा जाता । उल्लेखनीय है कि इस चौराहे पर यातायात का भारी दबाव रहता है । घटना के कुछ समय पहले ही   स्कुलो की छुट्टी हुई थी ।अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी ।घटना के बाद जिम्मेदार  शासन प्रशासन कोई भी नुमाइंद नहीं आया ।


संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा‌-

आस पास रहने वाले नागरिकों ने नाम न लेने की शर्त पर बताया कि पूर्व की परिषद् के समय सुभाष चौपाटी पर  गलत डिजाइन की नाली निर्माण से आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं ।और यह हादसा भी उसी का परिणाम है ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)