झाबुआ। राजेश काॅसवा
पुलिस चौकी झकनावदा परिसर में 2 फरवरी को बैठक आयोजित की गई जिसमें चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी ने आम जनों को एकत्रित कर समझाइए दी की शराब पीकर कोई भी व्यक्ति गाली गलौज या विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न ना करें। व दहेज दापा पर रोक लगाने की समझाइए देते हुए बाल विवाह पर भी रोकने को लेकर भी जोर दिया। इसके साथ ही कहा कि बिना अनुमति के कोई भी डीजे संचालक डीजे नहीं बजाएं। अगर कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के या शराब पीकर वाहन चलाते नजर आया तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एवं समझाइए दी कि बिना हेलमेट के कोई भी वाहन ना चलाएं। इस अवसर पर झकनावदा व आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

