घरों व मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री को गौशाला पहुचाने की अपील कर रही है महिलाओं की समिति -निर्माल्य वाहन समिति पेटलावद को सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से किया सम्मानित

0

 


पेटलावद। श्री विठलेश सेवा समिति कुबेरेश्वरधाम सीहोर ने देश की चुनिंदा निर्माल्य वाहन समितियों को सम्मानित किया।

सम्मान लेने वालों में झाबुआ जिले के पेटलावद की  पातालेश्वर महादेव महिला मंडल भी शामिल हुआ।

समिति के सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्मानित कर सेवाओ को नमन किया। गौरतलब है कि महिलाओं की यह समिति लंबे समय से इस अभियान से जुड़ी हुई है।

महिला सदस्यों ने बताया गुरुजी की प्रेरणा से देशभर पूजन सामग्री को व्यर्थ नही होने देने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में पेटलावद में भी यह अभियान

समर्पित भाव से पेटलावद पावन धरा पर चलाया जा रहा है। जिसमे निर्माल्य रथ के माध्यम से मंदिरों एवं घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री, फूल माला, धूपबत्ती, राखा आदि एकत्रित कर  गौ शाला में पहुचाया जा रहा है। 

महिला मंडल के सदस्य नगर व मंदिरों पर संपर्क करके पूजन के बाद निकलने वाली सामग्री फूल, माला आदि को किसी नदी, कुएं या नाली में नहीं डालने की प्रेरणा देते हुए गौशाला पहुंचने की अपील कर रही है।



जीव दया समिति रायपुरिया रोड पेटलावद का एक वाहन प्रतिदिन पूरे नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरता है जिसमें इस प्रकार की पूजन सामग्री के साथ गायों के लिए विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री को भी गौशाला पहुंचा जा रहा है। महिला मंडल के इस प्रयास में जीव दया समिति पेटलावद ने भी अपनी अहम भूमिका अदा की। महिलाओं के प्रयास से नगर के सैकड़ो घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री अब सीधे गौशाला पहुंच रही है और जहां इसका उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जा रहा है। इसी कार्य को हौसला अफजाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्मानित करते हुए महिलाओं के मंडल को साधुवाद दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)