मनोज जानी। टूडे रिपोर्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 1.20 बजे पेटलावद हेलीकाप्टर से पेटलावद पहुचेंगे ओर 2.40 पर पुनः अगले कार्यक्रम के लिए सैलाना फिर मंदसौर पहुचेंगे।
सिंगल क्लिक से 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 28वीं किस्त के 1541 करोड़ से अधिक जमा होंगे। जिले की 1,92,453 महिलाओं के
खातों में 23.60 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। इसके अलावा सीएम प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक झाबुआ के संजीवक का विमोचन करेंगे। आयोजन में प्रभारी मंत्री विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के लिए पेटलावद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यहां वीआईपी पार्किंग के अलावा अन्य 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हर दिशा से आने वाले लोगों के वाहन दूर ही रोक दिए जाएंगे। जिले में जड़ी बूटियों से उपचार के सदियों से समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए डूंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार की जिला एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है। इसे लेकर तैयार पुस्तक का नाम झाबुआ के संजीवक रखा गया है। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 53.48 लाख हितग्राहियों को 320.89 करोड़, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर रिफिल की राशि भी दी जाएगी। प्रदेश की 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ की अनुदान राशि मिलेगी।
345 करोड़ के भूमिपूजन व लोकार्पण मुख्यमंत्री जिले के 345.34 करोड़ लागत की राशि के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ लागत राशि के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 150.78 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण होगा। बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को दानदाताओं तथा दिव्यांगजनों के संयुक्त अंशदान
राशि से चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साइकिल भेंट की जाएगी।



