केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने सारंगी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

0

 


जयराज भट्ट। मालवा लाइव

केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के पेटलावद प्रवास के दौरान भाजपा सारंगी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंत्री भूरिया ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पेटलावद मंडल अध्यक्ष संजय कहार, सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड़,भेरूलाल पाटीदार, कालुसिंह निनामा ,करवड़ सरपंच विकास गामड़, सारंगी मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, रामचंद्र भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गंगाखेड़ी, राजेश पाटीदार, दिनेश पारंगी, सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश गणावा, मंडल मंत्री निलेश पाटीदार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी सरपंच सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सारंगी मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा सारंगी मंडल के सोशल मीडिया संयोजक जयराज भट्ट ने बताया “हम सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चलकर भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।”


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)