एकलव्य विद्यालय पेटलावद में नए प्राचार्य का स्वागत -नवोदय के अनुभवी प्रशासक ने संभाली बागडोर

0





पेटलावद। मनोज जानी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद में नवागत प्राचार्य प्रकाश कुमार ठाकुर का स्वागत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।  विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य महोदय का स्वागत पुष्पमाला, बुके एवं शॉल भेंट कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, स्वागत नृत्य एवं पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत कर समारोह को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया।

नवागत प्राचार्य प्रकाश कुमार ठाकुर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली में 22 वर्षों से अधिक का शिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। उनका यह अनुभव एकलव्य पेटलावद को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन और छात्र सशक्तीकरण की दिशा में नई गति देगा। अपने प्रथम संबोधन में श्री ठाकुर ने विद्यालय को एक साझा परिवार के रूप में विकसित करने की बात कही और कहा “विद्यालय की पहचान उसके छात्रों की उपलब्धियों से होनी चाहिए।” उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता, अनुशासन और शिक्षक-छात्र समन्वय को अपनी प्राथमिकता बताया।
स्वागत भाषण सुमित कुमार, अनुज मिश्रा, श्रीमती रितु, श्रीमती वर्षा राठौर एवं बनवारी लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन बनवारी लाल एवं सुश्री नेहा ने किया। आभार सुश्री मधु यादव ने माना। 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)