4 जनवरी को होगा हिंदू महासम्मेलन, ध्वज का रोपण किया

0



घुघरी। प्रवीण बसेर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में खेल मैदान घुघरी में 4 जनवरी को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री भैरवनाथ हिंदू सम्मेलन समिति का गठन किया गया।
आयोजन स्थान पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कार्य विभाजन कर ध्वज का रोपण कर सम्मेलन के लिए भूमिपूजन किया गया। घुघरी मंडल के ग्राम पंचायत घुघरी ,मोर, गुणावद की 18  ग्रामों के बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित होंगे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार  सर्वप्रथम कलश यात्रा मंजीय कार्यक्रम होंगे, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां धर्म सभा एवं भजन मंडलों का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम में संत महात्माओं के आशीर्वाद एवं मुख्य तीन वक्ताओं का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में अंत में समरसता भोज आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)