झाबुआ में समरसता का शंखनाद ,बसंत पंचमी पर होगा 11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह - आचार्य डॉ देवेंद्र शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

0




 झाबुआ। मनोज जानी

 सनातन धर्म की सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, श्री हरिहर आश्रम एवं श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला परिवार द्वारा आगामी 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी) को 11 कन्याओं का भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 19 से 25 जनवरी तक चलने वाले श्री शिवशक्ति महायज्ञ के मध्य  संपन्न होगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर गौशाला परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहीं। उन्होंने यहाँ नवनिर्मित शेड का लोकार्पण करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अंशुल बैरागी (मंदसौर) ने कहा कि यह सामूहिक विवाह समाज में 'समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण' पेश करेगा। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी हरिओम पाटीदार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर वधू पक्ष को वैवाहिक सामग्री भी भेंट की।

आयोजन के प्रेरणा स्रोत आचार्य डॉ. देवेन्द्र जी शास्त्री (धारियाखेड़ी) ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए वर्तमान सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा  "जैसे हम जूते-चप्पल और वाहन एक निश्चित स्थान पर रखते हैं, वैसे ही घर में मोबाइल रखने का भी एक नियत स्थान होना चाहिए ताकि पारिवारिक संवाद न टूटे।"
उन्होंने विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों, डीजे संगीत और 'लिव-इन' जैसी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त की।
 यह आयोजन जाति, आर्थिक भेद और ऊंच-नीच की दीवारों को तोड़कर पूरे हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक 'महायज्ञ' है।

परिणय सूत्र में बंधेंगे
--- 
इस सम्मेलन में इंदौर, उज्जैन, बनी, जामली, रामनगर, बखतगढ़, बिजोरी, बड़ोदिया, बड़वानी और राजस्थान के चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस पुनीत कार्य में समाज के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी ली है जिनमें कन्यादान मनोरथी: नारायण गोवर्धनलाल जाट (ढोलाना, बदनावर)
, गौशाला गोपालजी विवाह मनोरथी: सुनील शिवनारायण गेहलोत (चौमहला), गंगाजल उद्यापन  मनोरथी: मदनलाल दयाराम पाटीदार (सागवा, खवासा)
,  गौ-वृषोत्सव मनोरथी: बंशीलाल छोगमल काबरा (मन्दसौर) के साथ मंगलसूत्र दानदाता: जितेन्द्र रमेशचन्द्र पाटीदार (बनी-इंदौर) रहेंगे। आयोजक श्री हरिहर निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति एवं गौशाला परिवार के साथ मुख्य रूप से बगदीराम पाटीदार के साथ मुकेश पाटीदार रहेंगे।
 
महायज्ञ की मुख्य व्यवस्था में प्रधान यजमान रमेशचन्द्र भटेवरा (रायपुरिया),  सह यजमान: अशोक भटेवरा (बरवेट)  के साथ यज्ञाचार्य: पं. रविन्द्र भट्ट
, समन्वयक: पं. दशरथ व्यास एवं सह-समन्वयक पं. अखिलेश पुरोहित होंगे। आभार हरिराम पाटीदार मारसाब ने माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)