झाबुआ। मनोज जानी
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पेटलावद विधानसभा क्षेत्र-195 ने 100% ई-एफ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला झाबुआ नेहा मीना की ओर से समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।
इस सफलता में ईआरओ सुश्री तनुश्री मीणा, एईआरओ, पेटलावद तहसीलदार अनिल बघेल, रामा तहसीलदार प्रमेश जैन, नायब तहसीलदार झकनावदा विजेन्द्र कटारे, नायब तहसीलदार पेटलावद सुश्री अंकिता भिड़े, सीईओ गौरव जैन, सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, सभी मास्टर ट्रेनर, समस्त बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ टीम का सराहनीय योगदान रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 100% ई-एफ डिजिटाइजेशन प्राप्त करना टीम की सक्रियता, समर्पण और समयबद्ध कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो जिले के निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं मजबूत बनाता है।
जिले में ई-एफ डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है और अब तक 97.85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसमें झाबुआ विधानसभा में 95.62% तथा थांदला विधानसभा में 98.18% डिजिटाइजेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है।
कलेक्टर नेहा मीना ने शेष कार्य को भी समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों को डेटा अपलोड एवं सत्यापन की प्रक्रिया में विशेष सतर्कता और तत्परता बरतने के लिए कहा है।


