पेटलावद। मनोज जानी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पेटलावद मे साइबर जागरूकता सत्र एवं मुस्कान अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, मैडम, टीआई निर्भयसिंह भूरिया, सुबेदार धमेन्द्र पटेल, एसआई महेश भामदरे मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य प्रकाश ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने साइबर अपराध के संबंध में सुंदर नाती का प्रस्तुत की वहीं पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीके वी सतर्क रहने की समझाइश दी।
अपने संबोधन में एसडीओपी साबनानी ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधडी, सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।
टीआई निर्भय सिंह भूरिया ने साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार पर उपयोगी सुझाव दिए। सुबेदार धमेन्द्र पटेल ने ट्रैफिक जागरूकता एवं सुरक्षित यातायात व नियमों पर मागशदर्शन दिया। आभार अनुज कुमार मिश्रा ने माना। संचालन बनवारी लाल एवं श्रीमती वर्षा राठौर ने किया।





