भागवत गीता के 15 वें अध्याय का वाचन कर बच्चों को भावार्थ एवं महत्तम समझाया -गीता जयंती महोत्सव संपन्न

0

 


पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के निर्देशन अनुसार 1 दिसंबर 2025 को सांदीपनि विद्यालय पेटलावद के सभागृह में विकासखंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ श्रीमद् भागवत गीता के 15 वें अध्याय का वाचन कर बच्चों को इसका भावार्थ एवं महत्तम समझाया गया। कार्यक्रम में सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल पेटलावद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पेटलावद एवं गढ़ी हाई स्कूल पेटलावद के छात्र-छात्र एवं स्टाफ ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि हेमंत भट्ट, मुख्य वक्ता के रूप में कुमारी वैष्णवी भट्ट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ओझा, सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य पूरालाल चौहान, नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, जीवन विज्ञान के अवधेश यादव एवं गायत्री परिवार के परिवर्जक नीरज पटेल उपस्थित थे। संचालन शासकीय हाई स्कूल करड़ावद के प्राचार्य मोहन सोलंकी ने किया। आभार मुकेश पुरोहित ने माना।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)