प्रवीण बसेर। घुघरी
मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम जिले के प्रथम आगमन गुरुवार को भाबरापाड़ा माही नदी तट पर हुआ। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने आदिवासी पारंपरिक नृत्य की टोली और आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी का पुष्प-गुच्छ और आदिवासी वेशभुजा पहनाकर भव्य स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे व संगठन के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह बघेल, सोहन सिंह खराड़ी, दिलीप मकवाना प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज आर्मा, संगीता चारेल, सोम सिंह सोलंकी साथ ही कालू सिंह निनामा, कृष्ण पाल सिंह राठौड़ तेजमल खराड़ी तेजमल सोलंकी शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रवीण बसेर, भूपेंद्र सिंह राठौर ,गोवर्धन मालीवाड़, रमेश मालीवाड़ सुरेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र सिंह राठौर मनोहर मालीवाड़ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन सुखराम मोरी व आभार जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया ने माना। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

