झाबुआ। मनोज जानी
पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में यातायात प्रभारी झाबुआ सूबेदार धर्मेंद्र पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक लोकेन्द्र खेड़े, आरक्षक सत्येंद्र चौहान एवं आरक्षक नटवर, मंगल की टीम द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया गया जो शहर में तेज गति से वाहन चलाकर, स्टंटबाजी कर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे थे।
विशेष अभियान के दौरान कुल 08 मोटरसाइकिलों को चिन्हित कर पकड़ा गया। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। 8500 का चालान जमा करवाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
झाबुआ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं तथा सार्वजनिक सड़कों को रेसिंग एवं स्टंटबाजी का माध्यम न बनाएं।

