सारंगी में मंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

0

 


सारंगी। जयराज भट्ट 

सारंगी में आज 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडी परिसर सारंगी में एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ के सानिध्य और अगुवाई में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य आधार है। नियमित योगाभ्यास करने से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है। इस मंडल स्तरीय योग कार्यक्रम में भाजपा के कई ज्येष्ठ, श्रेष्ठ और सक्रिय जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत, महामंत्री पवन गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक जयराज भट्ट, युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह चंद्रावत, सरपंच फूंदी बाई मेडा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार,, हैमेन्द्र सिंह राठौर, आईटी सेल से दिपक पाटीदार बोडायता, हर्षवर्धन सिंह राठौर, देविसिग निनामा, अर्जुन डामर विकास, दशरथ देवदा, जितेंद्र वर्मा, मडिया मिस्त्री और अनिल डामर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करते हुए जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)