मप्र सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी की माताजी के निधन पर जताया शोक

0

 



​पेटलावद।

वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता मनोज जानी की पूजनीय माताजी, स्वर्गीय मनोरमा जानी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद स्थित उनके निवास पहुँचीं।

​मंत्री सुश्री भूरिया ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

​इस अवसर पर उनके साथ जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, जयराज भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​परिवार की ओर से वीरेंद्र भट्ट, सुनील जानी, हरीश जानी, दीपक जानी, यश रामावत, तन्मय चतुर्वेदी, जय राज भट्ट, कीर्तिश जानी, विनोद बाफना, धर्मेंद्र जानी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण पत्रकार और राजनीतिक जगत ने इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)