किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर हटिला का पेटलावद में हुआ स्वागत

0

 


​पेटलावद।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहादुर हटिला के प्रथम बार पेटलावद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और किसानों के हितों को लेकर अपने विचार रखे।

​भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट ने कहा बहादुर भाई हटिला का नेतृत्व किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं हर अन्नदाता तक पहुंच रही हैं।

मंडल अध्यक्ष ​संजय कहार ने कहा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए भाजपा संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

जनपद अध्यक्ष ​रमेश सोलंकी ने कहा

ग्रामीण अंचल और किसानों के विकास के लिए हमारी डबल इंजन सरकार लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

​किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर हटिला ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा तथा किसानों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।


इस स्वागत समारोह में वरिष्ठ नेता बबलू सकलेचा, महामंत्री विपिन शर्मा, जगदीश जाटव, विनेश कटारा, विमल गहलोत, रविराज गुर्जर, कालू सिंह मेड़ा, शिवा राठौर, महेश कांत चौहान, मुकेश पडियार, अतुल चौहान, पवन गरवाल, आशीष बाविष्कार, संदीप कहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)