श्री राम सुंदरकांड मंडल पेटलावद के सदस्यों ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन लिया आशीर्वाद तिरुपति से मल्लिकार्जुन के लिए खुशी-खुशी कीया प्रस्थान

0




पेटलावद। टुडे रिपोर्टर

श्री राम सुंदरकांड मंडल पेटलावद के 22 सदस्यों का दल कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई मीनाक्षी माताजी ,तिरुपति बालाजी एवं मल्लिकार्जुन दर्शन के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 25 सितंबर को रवाना हुए भोपाल पहुंचकर भोजपुरी शिवलिंग के दर्शन किए यहां पर मंडल के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया यात्रा संयोजक राजू  सतोगिया एवं मंडल अध्यक्ष देवराज पुरोहित के नेतृत्व में सभी सदस्य कन्याकुमारी पहुंचे यहां पर तीनों सागर का संगम सूर्योदय, सूर्यास्त ,जहाज में बैठकर समुद्र के बीच में टापू पर कांच से बने विशाल पुल से गुजरकर स्वामी विवेकानंद के विशाल स्टैचू के दर्शन किए 

सभी सदस्य रामेश्वरम पहुंचे यहां पर सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर मणि दर्शन का लाभ लिया समुद्र में स्नान किया उसके बाद रामेश्वर मंदिर परिसर में स्थित 22 कुंड के पानी से स्नान किया इसके बाद भगवान रामेश्वरम के दर्शन किए 

यहां से सभी सदस्य तिरुपति बालाजी पहुंचे यहां पहुंचने के बाद तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचे करीब 31 घंटे की तपस्या कर तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सभी सदस्य  खुश नजर आए यहां से बाबा से नई ऊर्जा लेकर मल्लिकार्जुन दर्शन के लिए प्रस्थान किया बाबा की कृपा से मंडल के सभी सदस्य इस यात्रा का आनंद ले रहे हैं 

यात्रा में राजू सतोगिया, कैलाश पवार, रघुनंदन  सतोगिया, जितेंद्र भट्ट, कैलाश राठौर, मारुति सरक, नरसिंग भाभर, दिनेश लुगारिया, दिलीप पडियार, सुरेश पोरवाल, गंगाराम पुरोहित, बादल  ररा, कमलेश सोनी, प्रकाश सोलंकी, चुन्नीलाल कहार, कैलाश जाट, मोहन पडियार, भूपेंद्र करमदिया, अनमोल कारमदिया , देवराज पुरोहित , भरत प्रजापत एवं श्री गणेश सुंदरकांड मंडल सारंगी अध्यक्ष संजय उपाध्याय शामिल हे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)