सारंगी में उत्साह का माहौल: मंडल मंत्री प्रवीण बसेर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना

0



सारंगी। जयराज भट्ट

 सारंगी मंडल के ऊर्जावान और कर्मठ मंडल मंत्री श्री प्रवीण बसेर का जन्मदिन आज भाजपा मंडल कार्यालय सारंगी में बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया।


कार्यालय ने फूल-मालाओं से लाद दिया और मिढ़ाईं खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।


कार्यक्रम में भाजपा परिवार की एकजुटता देखते ही बनी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़, भाजपा जिला मंत्री सुखराम मोरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपमाला नलवाया, महिला मोर्चा जिला मंत्री वंदना मेडतवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशम बाई भूरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री परमानंद पाटीदार, मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी तेजमल सोलंकी, भाजपा जिला सह संयोजक जयराज भट्ट, मंडल मीडिया प्रभारी सुरेशचंद्र परिहार, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार सहित हेमेन्द्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)