आंगनवाड़ी केंद्र सारंगी में 'आंगन मिलन कार्यक्रम' संपन्न, बच्चों के स्वास्थ्य व सही पोषण पर हुई चर्चा

0





​सारंगी। जयराज भट्ट

स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र सारंगी में 'आंगन मिलन कार्यक्रम' का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से छोटे बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य, बेहतर देखभाल और सही पोषण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

​कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर एसडीएम रितिका पाटीदार , सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़, जिला मंत्री सुखराम मोरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपमाला नलवाया, मंत्री वंदना मेडतवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेशम बाई भूरिया, मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, किसान मोर्चा जिला मंत्री परमानंद पाटीदार, जिला सह संयोजक जयराज भट्ट, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, अजजा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी तेजमल सोलंकी, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार एवं हर्षवर्धन सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के कुपोषण को दूर करने और उनके समुचित विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

​कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से उपस्थित सभी सम्मानित अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं एवं बच्चों का सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)