सारंगी में रंगपंचमी की धूम, खूब रंग-गुलाल उड़ा

0



मालवा लाइव (जयराज भट्ट)

सारंगी-  सारंगी मित्र मंडल के नेतृत्व में निकली गेर होली पर्व को यहां धुलेंडी की अपेक्षा रंगपंचमी पर ज्यादा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नगरवासि अलसुबह से रंग-गुलाल की मस्ती में चूर टोली के रूप में अपने-अपने घरों से नगर में निकले। एक-दूसरे को रंग पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल और रंग लगाते देखे गए।दोपहर 12 बजे इमली चौक से मस्तानों की टोली डीजे के साथ गेर के रूप में पारंपरिक तरीके से निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इमली चौक पर ही संपन्न हुई गेर में हर समाज के नागरिक झूमते नाचते चल रहे थे। इसमें युवाओं की टोली में खासा उत्साह नजर रहा था।

Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)