डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सविधान की वजह से आज हमें कई बड़े पदों पर जाने का अधिकार मिला - सांसद , बाबा साहेब की 131वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई व निकाली विशाल वाहन रैली।

0

 






पेटलावद ।मालवा लाइव


विश्वरत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती आज पेटलावद नगर के नई बस्ती पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर विशाल कार्यक्रम कर मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गुमान सिंह डामोर , पूर्व राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ,जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ,जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ,जनपद अध्यक्ष मथुरी मूलचंद निनामा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा, उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया , पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाटव, श्री अजमेर सिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष सुनील खोड़े ,उपस्थित थे, ।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई ,जिसके बाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर एक के बाद एक अतिथियों ने प्रकाश डाला, सभी अतिथियों ने विश्वरत्न बाबासाहेब की जयंती पर उनके परिचय के साथ उनके संघर्ष की गाथा विस्तृत रूप से बताइ कि किस तरह उन्होंने जातिवाद संघर्ष करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और विदेशों में जाकर भी डिग्रियां हासिल की ,और वापस अपने देश आकर एक मजबूत संविधान लिख कर देश को दिया , कार्यक्रम में अजाक्स जिला अध्यक्ष कैलाश वसुनिया, आकास जिलाध्यक्ष

प्रीतमसिंह मुनिया ,पुरानी पेंशन बहाली संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम गामड़ ने भी अपने उद्बोधन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बहुत कुछ किया है ,आज यदि हम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, तो यह सब बाबा साहेब की देन है ,और बाबा साहब ने शिक्षा का अलख जगाया है, बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।

वहीं अजाक्स के कमलेश ताड़ ,भारत वसुनिया ,प्राचार्य हिरजी निनामा ,प्रो कैलाश मईड़ा ,नीलम कटारा व,सेतु कटारा ,गजेंद्र सिंगाड , नेमालाल मेहसन ,प्रवीण डामर ,भेरूलाल मईड़ा, प्रेमचंद सिसोदिया, ओपी मालवीय ,अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ जिला अध्यक्ष मुकेश सिसोदिया नगर परिषद के सदस्य व सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्य , विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का संचालन बाबासाहेब आंबेडकर जन्म उत्सव समिति के संयोजक मनोज परमार ने किया, तो वही कार्यक्रम का आभार जगदीश जाटव ने माना।  कार्यक्रम के बाद विशाल वाहन रैली निकाली गई ,जिसमें सभी भीम अनुयायी एवं सांसद ,भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया सहित समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे,  रैली की शुरुआत बाबा साहब प्रतिमा स्थल से नया बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड ,गांधी चौक से होते हुए पुनः बाबासाहेब प्रतिमा स्थल पर पहुंची।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)