भाजपा के "न्याय एवम पखवाड़ा"कार्यक्रम अंतर्गत जिला महिला मोर्चा ने आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का किया सम्मान

0

 


महिला देश की रीढ़ - संगीता सोनी

======================

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा प्रशंसनीय - महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अजनार

========================

रानापुर(ललित जैन) 

भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस से प्रारंभ किये गए "सामाजिक न्याय एवम पखवाड़ा" के अन्तर्गत मंगलवार को राणापुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा विकासखंड की लगभग 400 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार, विशेष अतिथि महिला मोर्चा जिला मंत्री कविता , महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष वर्षा पंकज जागेटिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा वसुनिया थी । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारतीय के चित्र पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कर के किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए। प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला देश की रीढ़ है । महिलाए स्वयं की शक्ति को समझे और उन्हें स्वंय को, आत्मनिर्भर और देश व परिवार की शक्ति बनने के लिए आगे बढ़े । महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता अजनार ने देश के प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया । साथ ही उन्होंने समस्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गृहस्थी से समय निकाल कर सर्विस करने के लिए और समय पर अपने कर्तव्य पर पहुँचने के लिए प्रशंसा भी की । कार्यक्रम के अंत मे आईसीडीएस की सुपरवाइजर सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का   पुष्पमाला एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।  कार्यक्रम को पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद अजनार ने भी सम्बोधित किया एवम महिला मोर्चे की पदाधिकारियों से अपने लेटरपेड पर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के वेतन बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री से मांग करने की बात कही । जिसपर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ तालिया बजाकर इसका समर्थन किया ।

Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)